बिहार में जन्में और पले- बढ़े सुशांत ने 14 जून को आत्महत्या कर ली थी। फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेनेवाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत से जुड़े तमाम सवालों को लेकर अभी भी बहस जारी है। पटना में जन्में सुशांत सिंह राजपूत ने शुरूआती पढ़ाई सेंट कैरेंस हाई स्कूल, पटना से की थी और फिर आगे की पढ़ाई दिल्ली के कुलाची हंसराज माॅडल स्कूल से। स्कूल की पढाई पूरी करने उन्होंने के बाद दिल्ली काॅलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से मैकेनिल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।
सुशांत के लिए इंजीनियर की पढ़ाई पूरी करने से लेकर स्टार एक्टर बनने तक का सफर चुनौतियों भरा रहा। मायानगरी मुंबई में अपने एक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की थी। बैकग्राउंड डांसर भी बने। फिर उन्हें “किस देश में है मेरा दिल” नामक धारावाहिक में काम करने का मौका मिला। लेकिन उनकी पहचान एकता कपूर के धारावाहिक “पवित्र रिश्ता” से बनी। इसके बाद उन्हें फ़िल्मो के प्रस्ताव मिलना शुरु हुए। फ़िल्म काय पो छे! में वो मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की तारीफ़ भी हुई। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे। फ़िल्म सफल रही और सुशांत का फ़िल्मी करियर परवान चढ़ने लगा था। बहुत कम समय के अंदर इन्होंने अपने पैर बॉलीवुड में जमा लिए। शुद्ध देसी रोमांस, डिटेक्टिव ब्योकेश बक्षी , एम.एस धोनी बॉलीवुड में हिट रही। बिहार के सुशांत बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके थे।
सुशांत न केवल एक बेहद उम्दा कलाकार थे, बल्कि साथ ही काफी नेकदिल इंसान भी थे। लोगों की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहे और बिहार से भी अपना नाता हमेशा जोड़े रखा। सुशांत ने बिहार के लिए बहुत कुछ करने के लिए सोचा था। बिहार के लोगों की मदद के लिए वह कुछ करना चाहता था, लेकिन वक्त नहीं मिला।
रिपोर्ट्स के मुताबिक उस वक्त तक उनके इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन फॉलोअर्स थे और अब उनके 13.9 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। तो उस हिसाब से उनके 5 मिलियन फॉलोअर्स बढ़े हैं। इंस्टाग्राम ने सुशांत के अकाउंट के प्रोफाइल बायो में ‘रिमेम्बरिंग’ शब्द जोड़कर इसे उनकी स्मृति के तौर पर सम्मान दिया है। दरअसल, इंस्टाग्राम मशहूर हस्तियों की मौत के बाद उनके अकाउंट को यादगार अकाउंट के रूप में बना देता है और उस हस्ती के नाम के आगे रिमेम्बरिंग लिख दिया जाता है। इंस्टाग्राम उनके अकाउंट को सहेजकर रखता है।
सुशांत के पिता के के सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि सुशांत के लिए उन्होंने और उनकी पत्नी ने मन्नत मांगी थी। उन्होंने कहा, हमने मन्नत मांगी थी। 3 साल तक मन्नत मांगने के बाद सुशांत का जन्म हुआ था। 4 लड़कियों में वह एक लड़का था। लेकिन वही जिनके लिए मन्नत मांगो वो ऐसे ही जाते हैं। मन्नत से मांगा हुआ ऐसा ही जाता है। लेकिन जो होना है उसे कोई नहीं रोक सकता। उसने कम ही दिन में इतना कुछ कर लिया था।
सुशांत के पिता ने कहा था कि आखिरी दिनों में क्या हुआ ये हम नहीं जानते। सुशांत हमें इस बारे में हमें कुछ नहीं बताता था। हम भी फिल्म इंडस्ट्री से काफी दूर रहते थे। हमें चमक-दमक पसंद नहीं है।